Posts

Showing posts from August, 2024

एटा (उ०प्र०): थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलाह व कारतूस सहित किया गिरफ्तार

Image
  विशन पाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक) अलार्म इण्डिया न्यूज एटा। घटना का विवरण - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक एटा धनंजय कुशवाहा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान, एक अभियुक्त को ग्राम बरौलिया भट्टा तिराहे के पास से, एक अवैध देशी एसबीबीएल बन्दूक व चार जिन्दा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*  1.तेजपाल पुत्र स्व0 बंशीलाल उर्फ बंशीधर निवासी उदयपुरा थाना जैथरा जिला एटा। *बरामदगी का विवरण* 1.एक देसी एसबीबील बन्दूक देशी 12 बोर व चार जिन्दा कारतूस 12 बोर। गिरफ्तार करने वाली टीम*  1.व0उ0नि0देवेन्द्र कुमार सिंह थाना जैथरा जनपद एटा, 2.है0का0 93 विजेन्द्र कुमार थाना जैथरा जनपद एटा,3.है0का0 596 अनिल चौहान थाना जैथरा जनपद एटा,4.का0 राजू बघेल थाना जैथरा जनपद एटा।

एटा (उ०प्र०): थाना‌ पिलुआ पुलिस ने अभियुक्त को दो मोबाइल फोन तथा 1000 रुपए सहित गिरफ्तार किया - पूर्व में भी 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

Image
  विशन पाल सिंह चौहान प्रधान संपादक अलार्म इण्डिया न्यूज एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन, तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अमित कुमार राय के कुशल नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा थाना पिलुआ क्षेत्र में करीब 10 दिन पूर्व हुई टैक्सी कार बुक कर लूटने की घटना के संबंध में पंजीकृत मु0अ0स0 104/2024 धारा 309(6)/317(2)बीएनएस में वांछित अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम भीकमपुर थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ को आज दिनांक 13.08.2024 को लूटे गये 1000 रूपये व मोबाईल सहित गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *नोट- मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।* *बरामदगी-* 1.02 मोबाईल व 1000/रूपये( लूटे हुए)। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–* 1.ओमप्रकाश पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम भी...

एटा (उ०प्र०): थाना नया गांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने की घटना में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Image
   विशन पाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक) अलार्म इण्डिया न्यूज एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना नयागांव पुलिस द्वारा, नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में थाना नयागांव पर पंजीकृत *मुअस– 61/24 धारा 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट* में वांछित चल रहे अभियुक्त को आज दिनाँक 13.08.2024 को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 05.48 बजे करनपुर चौराहा थाना नयागांव जनपद एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता* 1- पुष्पेन्द्र पुत्र महिमाचन्द्र निवासी रुस्तमनगर थाना नयागांव जनपद एटा उम्र करीब 19 वर्ष।  *गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल* 1-एसओ रितेश ठाकुर, 2-उ0नि0 ललित कुमार निमि, 3-कां0 1112 गौरव कुमार, 4-कां0 694 मनोज कुमार।

अयोध्‍या के बाद कन्‍नौज...एक और सपा नेता रेप केस में अरेस्‍ट, पुलिस की रेड में रंगे हाथों पकड़ा गया नवाब सिंह

Image
  अलार्म इण्डिया न्यूज अयोध्या के बाद अब कन्नौज में एक बड़े समाजवादी पार्टी के नेता को नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नवाब सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी रह चुका है. पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। सपा नेता नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली पहुंचे समर्थक कन्नौज पुलिस ने समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को किया गिरफ्तार नवाब सिंह यादव पर नौकरी मांगने आई ननाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है कन्नौज। उत्तर प्रदेश की कन्नौज पुलिस ने समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार रात नवाब सिंह यादव के डिग्री कॉलेज से उसे गिरफ्तार किया. इस मामले में पुलिस पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक तिर्वा क्षेत्र निवासी पीड़िता अपनी बुआ के साथ नौकरी मांगने के लिए नवाब सिंह यादव के चंदन सिंह डिग्री कॉलेज गई थी. बुआ का...

एटा (उ०प्र०): क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी एवम निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Image
विशन पाल सिंह चौहान प्रधान संपादक अलार्म इण्डिया न्यूज *एटा।* नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी एवम निबंध प्रतियोगिता का आयोजन जिला मध्य निषेध विभाग द्वारा जनपद के क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज में किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने उपस्थित रहकर नशे के दुष्प्रभाव एवं उसके कारण प्रभावित होने वाली घटनाओं पर प्रकाश डाला गया,जिला मध्य निषेध अधिकारी भूपेश कुमार द्वारा बताया गया की नशा अपराध की जननी है नशे के दुष्प्रभाव के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें व्यक्ति असमय काल के काल में समा जाता है।  नशे के दुष्प्रभाव के कारण व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल होती है एवं उसकी आर्थिक स्थिति भी खोखली होती जाती है आर्थिक स्थिति प्रभावित हो जाने के कारण बच्चों की शिक्षा दीक्षा एवं उनकी भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाएं भी बुरी तरह प्रभावित होती हैं नशा एक सामाजिक बुराई है इससे दूर रहने में ही हर व्यक्ति का हित है।  मध्य निषेध विभाग द्वारा कराई गई निबंध प्रतियोगिता में अभिषेक ने प्रथम स्थान, राजा बाबू ने द्वितीय स्थान, अंकित ने तृतीय स्थान एवं शौर्य कुमार ने चतुर्थ स्...

एटा (उ०प्र०): थाना जलेसर पुलिस ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Image
  विशन पाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक) अलार्म इण्डिया न्यूज एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा धनंजय सिंह कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं- 282/24 धारा 191(2), 126(2), 351(3) बीएनएस में वांछित चल रहे एक आरोपी वासुदेव उर्फ बंसी पुत्र सोवरन सिंह निवासी नगला धनीराम थाना जलेसर एटा को गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* 1.वासुदेव उर्फ बंसी पुत्र सोवरन सिंह निवासी नगला धनीराम थाना जलेसर एटा। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1.प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह, 2.उ0नि0 श्री चंद्रशेखर त्रिपाठी,3.मु0आ0 विनीत,4.आरक्षी सुमित।

एटा (उ०प्र०):- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का घर बैठे रजिस्ट्री (बैनामा) कराने का फैसला स्वागत योग्य :- राजू आर्य

Image
  ऑनलाइन रजिस्ट्री होने से क्रेता एवं विक्रेता अब नहीं हो सकेंगे ठगी का शिकार जमीन - जायदाद की खरीद फरोख्त करने वालों को भ्रष्टाचार एवं समय की बर्बादी से मिलेगी मुक्ति विशन पाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक) अलार्म इण्डिया न्यूज एटा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिए गए फैसले के अनुसार उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने घर पर बैठे हुए ही प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करा सकेगा। पूरे प्रदेश में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री की व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया है। तथा नई व्यवस्था के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन रजिस्ट्री का काम भी शुरू हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्री (बैनामा) कराने का फैसला लिए जाने पर जनपद एटा के चर्चित प्रमुख समाजसेवी एवं कट्टर हिंदूवादी - किसान - भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने "अलार्म इण्डिया न्यूज" को जानकारी देते हुए कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जनहित में लिया गया यह फैसला बहुत ही सराहनीय एवं स्वागत योग्य है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री जी के इस फैसले से जमीन जायदाद की खरीद बिक्री में रजि...

एटा (उ०प्र०):- थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को अलग-अलग जगहों से 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार

Image
  विशन पाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक) अलार्म इण्डिया न्यूज एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों (1.आशवीर सिंह पुत्र रमेशचन्द्र सिंह निवासी ग्राम गौशलपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा 2.सुभाष पुत्र हरवंश सिंह निवासी ग्राम गौशलपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा) को अलग अलग स्थानों से कुल 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता* 1.आशवीर सिंह पुत्र रमेशचन्द्र सिंह निवासी ग्राम गौशलपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा,2.सुभाष पुत्र हरवंश सिंह निवासी ग्राम गौशलपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा। *बरामदगी* 1.20 पव्वा अवैध देशी शराब (अभियुक्त सुभाष से), 2.21 पव्वा अवैध देशी शराब (अभियुक्त आशवीर से)।  कुल 41 पव्वा अवैध देशी शराब *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –* 1.प्र0नि0 ओमप्रकाश सिंह, 2.उ0नि0 इरफान अहमद,3.उ0नि0 ...

शेख हसीना ने गाजियाबाद में की शॉपिंग, 30000 रुपये के कपड़े.. जरूरी सामान खरीदा, नोट पड़ गए कम तो...

Image
  अलार्म इण्डिया न्यूज बांग्‍लादेश की पूर्व पीएम शेखर हसीना ने शॉपिंग कांप्लेक्स से जरूरी सामान की खरीदारी की। सूत्र बता रहे हैं कि जब उन्‍होंने खरीदारी पूरी की तो उनके पास नोट कम पड़ गए थे। आइये जानते हैं विस्‍तार से. गाजियाबाद। बांग्लादेश में सरकार विरोधी व्यापक प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत आईं शेख हसीना अभी भी गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में मौजूद हैं। यहां उन्‍हें सेफ हाउस में ठहराया गया है। बांग्‍लादेश से निकलने से पहले यूं तो शेख हसीना बहुत ज्‍यादा कुछ अपने साथ तो नहीं ला सकीं, लेकिन वह कुछ सूटकेस और बैग अपने साथ लेकर आई हैं। हालांकि हिंडन एयरबेस में कुछ जरूरत का सामान शेख हसीना की ओर से खरीदा गया है। उन्‍होंने यहां शॉपिंग की। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी बहन और अपने लिए कल हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर बने शॉपिंग कांप्लेक्स से जरूरी सामान की खरीदारी की. उन्‍होंने यहां अपने और अपनी बहन के लिए कपड़ों की खरीदारी की. सूत्र बता रहे हैं कि बांग्‍लादेश की पूर्व पीएम ने 30,000 रुपये की खरीदारी की। स...

एटा (उ०प्र०):- थाना सकरौली पुलिस ने क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का सफल अनावरण, दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की गयी तीन मोटरसाईकिल बरामद

Image
  विशन पाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक) अलार्म इण्डिया न्यूज एटा। घटना–1 दिनांक 30.06.2024 को वादी तेजप्रताप सिंह पुत्र रामपाल सिंह नें थाना सकरौली पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि दिनांक 16.06.2024 को शाम को करीब 06:00 बजे वादी की पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP 82 M 4531 क़स्बा सकरौली में पैठ से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है। जिसके सम्बन्ध में थाना सकरौली पर मु0अ0स0-75/24 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। *घटना–2* दिनांक 31.07.2024 को वादी राजेश कुमार पुत्र सज्जनपाल सिंह ने थाना सकरौली पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि वादी की मोटरसाइकिल संख्या UP 82 AJ 4325 (हीरो होंडा स्प्लेंडर) जो कि वादी के घर के बरामदे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है,जिसके सम्बन्ध में थाना सकरौली पर मु0अ0स0- 86/24 धारा 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। *घटना– 3* दिनांक 06.08.24 को वादी सत्यम कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी भूड नगरिया थाना सकरौली जिला एटा द्वारा इस आशय की लिखित सूचना दी कि दिनांक 02.08.2024 को समय करीब 18.00 बजे वादी की प्लेटिना मोटरसाईकिल UP 82 AM 4895 को इसौल...

नवादा (बिहार):- ग्राहकों के करोड़ों रुपए गबन मामले में पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक समेत पाँच कर्मी निलंबित

Image
  मेटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर ग्राहकों से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का किया गया है गबन दिनेश गुप्ता (बिहार) हेड - अलार्म इण्डिया न्यूज नवादा/ बिहार। पुरानी बस स्टैंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा रजौली के पूर्व शाखा प्रबंधक समेत पांच बैंक कर्मी को गबन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड के निगरानी में पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।और जैसे-जैसे बैंक कर्मियों की संलिप्ता इस गबन में सामने आ रही है। वैसे-वैसे सभी को निलंबित किया जा रहा है। बैंक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पता चला है कि मेटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी पंजाब नेशनल बैंक से टैगिंग है।और यहीं से पंजाब नेशनल के अकाउंट होल्डरों को मेटलाइफ का जानकारी देकर उसका इंश्योरेंस कराया जाता था।  कैसे खेला जाता था खेल : बैंक सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसे यह पता चला है कि बैंक कर्मी शाखा प्रबंधक के साथ मिली भगत करते हुए मेट लाइफ के नाम से ही एक अकाउंट अपने ब्रांच में खोलकर रखे हुए थे और ग्राहक से मेट लाइफ इंश्योरेंस में पैसा जमा करने के नाम पर चेक लेते थे और इस अकाउंट में पैसा ...

एटा (यूपी):- थाना मलावन पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को भगा ले जाने व दुष्कर्म करने की घटना में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Image
  विशन पाल सिंह चौहान प्रधान संपादक अलार्म इण्डिया न्यूज एटा। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नरायण सिहं के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 110/2024 धारा-137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त *रोहित पुत्र श्री गंगाराम निवासी ग्राम रेपुरा थाना मिलक जनपद रामपुर* को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*  1.रोहित पुत्र श्री गंगाराम निवासी ग्राम रेपुरा थाना मिलक जनपद रामपुर उम्र करीब 20 वर्ष।   *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*  1.उ0नि0जवाहर सिह धाकडे, 2.उ0नि0 सोहनपाल,3.है0का0 अवधेश कुमार,4.है0का0 अनिल कुमार।

बरेली (यूपी):- प्रियंका बनी तीज क्वीन मेहन्दी में प्राइमरी में प्रज्ञा जूनियर में सुमन और सीनियर वर्ग में अलीना प्रथम

Image
  अलार्म इण्डिया न्यूज :- निर्भय सक्सेना बरेली। सुशीला गिरीश बालिका इंटर कालेज और मानव सेवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय प्रांगण में तीज क्वीन और मेहन्दी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बड़े ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।                 कई राऊंड क्रॉस करके तीज क्वीन का ताज प्रियंका के सिर पर सजा।मेहन्दी प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में प्रज्ञा प्रथम,सौम्या द्वितीय तथा आराधना तृतीय स्थान पर रहीं, जूनियर वर्ग में सुमन प्रथम,पलक द्वितीय और अनन्या तीसरे स्थान पर रहीं जबकि सीनियर वर्ग में अलीना प्रथम,कनक द्वितीय तथा पीहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में श्रीमती शकुन सक्सेना, रीता एवं कल्पना शामिल रहीं। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि वह तीज क्वीन और मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ उनका उत्साहवर्धन के लिए पिछले 18 वर्षों से निरंतर कर रहे हैं। सभी विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मुकेश सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, प्रधानाचार्य प्र...

एटा (यूपी):- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13-15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा“ कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन-डीएम

Image
  विशन पाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक) अलार्म इण्डिया न्यूज एटा, 06 अगस्त 2024 (सू0वि0)। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने सूचित किया है कि शासन के निर्देश के अनुपालन में विगत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13-15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा“ अभियान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भव उजागर करना है। शासन के निर्देशानुसार 13-15 अगस्त तक आमजनमानस को अपने-अपने घरों, कार्यालयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक प्रतिष्ठानों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों, अन्य सावर्जनिक स्थानों आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किया जाए। डीएम ने कहा कि नगर विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े समस्त स्थलों की साफ सफाई सुनिश्चित कर साइनेज लगावाएं। जिले के समस्त शिक्षण संस्थाओं में हर घर तिरंगा से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।  जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी यह...

नवादा/ बिहार:-डीएम-एसपी द्वारा हरिश्चन्द्र स्टेडियम का किया गया निरीक्षण

Image
  दिनेश गुप्ता बिहार हेड अलार्म इण्डिया न्यूज नवादा/ बिहार। आज दिनांक 06.08.2024 को जिला पदाधिकारी, नवादा एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन की तैयारी को लेकर हरिश्चन्द्र स्टेडियम, नवादा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद नवादा को हरिश्चन्द्र स्टेडियम एवं शहरी इलाकों को साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्टेडियम को रंग-रोगन करने का भी निर्देश दिया।  पुलिस अधीक्षक ने हरिश्चन्द्र स्टेडियम में स्थित टीओपी के पास शौचालय बनाने का निर्देश दिया तथा पुलिस पदाधिकारीयों को विधि व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियां ससमय पूरा करने का निर्देश दिया।  जिला पदाधिकारी द्वारा टेम्परोरी टॉयलेट और पीने के पानी का टैंकर की व्यवस्था करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को दिया गया। मोरम बिछाने और जल निकासी के लिए कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल के मंच को सुसज्जित करने के लिए मार्बल लगाने का निर्देश दिए। पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा हरिश्चन्...