एटा (उ०प्र०):- थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को अलग-अलग जगहों से 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार
विशन पाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक) अलार्म इण्डिया न्यूज
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों (1.आशवीर सिंह पुत्र रमेशचन्द्र सिंह निवासी ग्राम गौशलपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा 2.सुभाष पुत्र हरवंश सिंह निवासी ग्राम गौशलपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा) को अलग अलग स्थानों से कुल 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता* 1.आशवीर सिंह पुत्र रमेशचन्द्र सिंह निवासी ग्राम गौशलपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा,2.सुभाष पुत्र हरवंश सिंह निवासी ग्राम गौशलपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा।
*बरामदगी* 1.20 पव्वा अवैध देशी शराब (अभियुक्त सुभाष से),
2.21 पव्वा अवैध देशी शराब (अभियुक्त आशवीर से)।
कुल 41 पव्वा अवैध देशी शराब
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –* 1.प्र0नि0 ओमप्रकाश सिंह, 2.उ0नि0 इरफान अहमद,3.उ0नि0 अभिलाख सिंह,4.का0 जगवीर सिंह
5.का0 सौरभ कुमार,6.का0 पाल सिंह।
Comments
Post a Comment