एटा (उ०प्र०): थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलाह व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
विशन पाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक) अलार्म इण्डिया न्यूज
एटा। घटना का विवरण - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक एटा धनंजय कुशवाहा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान, एक अभियुक्त को ग्राम बरौलिया भट्टा तिराहे के पास से, एक अवैध देशी एसबीबीएल बन्दूक व चार जिन्दा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1.तेजपाल पुत्र स्व0 बंशीलाल उर्फ बंशीधर निवासी उदयपुरा थाना जैथरा जिला एटा।
*बरामदगी का विवरण* 1.एक देसी एसबीबील बन्दूक देशी 12 बोर व चार जिन्दा कारतूस 12 बोर।
गिरफ्तार करने वाली टीम*
1.व0उ0नि0देवेन्द्र कुमार सिंह थाना जैथरा जनपद एटा, 2.है0का0 93 विजेन्द्र कुमार थाना जैथरा जनपद एटा,3.है0का0 596 अनिल चौहान थाना जैथरा जनपद एटा,4.का0 राजू बघेल थाना जैथरा जनपद एटा।
Comments
Post a Comment