बरेली (यूपी):- प्रियंका बनी तीज क्वीन मेहन्दी में प्राइमरी में प्रज्ञा जूनियर में सुमन और सीनियर वर्ग में अलीना प्रथम
अलार्म इण्डिया न्यूज :- निर्भय सक्सेना
बरेली। सुशीला गिरीश बालिका इंटर कालेज और मानव सेवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय प्रांगण में तीज क्वीन और मेहन्दी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बड़े ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कई राऊंड क्रॉस करके तीज क्वीन का ताज प्रियंका के सिर पर सजा।मेहन्दी प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में प्रज्ञा प्रथम,सौम्या द्वितीय तथा आराधना तृतीय स्थान पर रहीं, जूनियर वर्ग में सुमन प्रथम,पलक द्वितीय और अनन्या तीसरे स्थान पर रहीं जबकि सीनियर वर्ग में अलीना प्रथम,कनक द्वितीय तथा पीहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में श्रीमती शकुन सक्सेना, रीता एवं कल्पना शामिल रहीं। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि वह तीज क्वीन और मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ उनका उत्साहवर्धन के लिए पिछले 18 वर्षों से निरंतर कर रहे हैं। सभी विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मुकेश सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, प्रधानाचार्य प्रीति सक्सेना, कृति सक्सेना, अरुणा सिन्हा, मीरा मोहन, शोभा सक्सेना और कविता ने बांटे।
विशेष रूप से मौजूद लोगों में अनिल सक्सेना, शोभा सक्सेना, गंगाराम पाल, सुधीर मोहन, रवि नंदन, कंचन दयाल, मीरा और विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। सभी का आभार विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति सक्सेना और सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना
Comments
Post a Comment