एटा (यूपी):- थाना मलावन पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को भगा ले जाने व दुष्कर्म करने की घटना में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
विशन पाल सिंह चौहान प्रधान संपादक अलार्म इण्डिया न्यूज
एटा। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नरायण सिहं के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 110/2024 धारा-137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त *रोहित पुत्र श्री गंगाराम निवासी ग्राम रेपुरा थाना मिलक जनपद रामपुर* को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1.रोहित पुत्र श्री गंगाराम निवासी ग्राम रेपुरा थाना मिलक जनपद रामपुर उम्र करीब 20 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0जवाहर सिह धाकडे,
2.उ0नि0 सोहनपाल,3.है0का0 अवधेश कुमार,4.है0का0 अनिल कुमार।
Comments
Post a Comment